सिहोरा: घाट सिमरिया स्थित हिरन नदी पुल से गिरते-गिरते बचा ट्रक
नेशनल हाईवे 30 पर घाट सिमरिया के पास सुबह 5:00 बड़ा हादसा टल गया। प्लास्टिक का दाना लेकर सतना से नासिक जा रहे ट्रक चालक को अचानक नींद का झोंका आ गया चालक ने जैसी ही ट्रक को संभालते हुए ब्रेक लगाया ट्रक हिरन नदी पुल की दीवार से जा टकराया गनीमत रही कि ट्रक पुल से नीचे नहीं गिरा।