भवानीपुर: डीएम की समीक्षा बैठक में अधिकांश आवास सहायक नदारद, बीडीओ से मांगा गया जवाब; कार्रवाई के संकेत
भवानीपुर :- पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक से अधिकांश आवास सहायकों के गायब रहने का मामला तूल पकड़ गया है। बैठक में बड़ी संख्या में आवास सहायकों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे सरकारी कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही माना और तत्काल भवानीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार से स्पष्टीकरण तलब.?