ओबरा: ओबरा पुलिस ने 1.5 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Obra, Sonbhadra | Aug 14, 2026 सोनभद्र में अपराध और गांजा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 518 ग्राम अवैध गांजा और 480 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 26 वर्षीय आनंद डोम पुत्र स्व. गणेश, निवासी सेक्टर 02, थाना ओबरा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक सोनभद् के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।