हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने 31.9 ग्राम चिट्टा के साथ हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया
सदर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 31.9 ग्राम चिट्टा के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न मामलों में करीब 23 प्रकरण पहले से दर्ज हैं। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ईशाक मोहम्मद उर्फ बग्गा को गिरफ्तार किया है।