मेजा: दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित, सिरसा क्षेत्र की विवाहिता ने ससुराल में घुसकर मारपीट और जान से मारने का लगाया आरोप
सिरसा क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने आज रविवार दोपहर करीब 12 00: के आसपास मीडिया के सामने आकर के अपने वकील पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति, जो बनारस में वकालत करता है, लगातार उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करता है।