अमरिया: अमरिया क्षेत्र के गांव अंडरायन के पास डबरी नदी में मगरमच्छ के हमले में किसान दिनेश गंभीर रूप से घायल
अमरिया क्षेत्र के गांव अंडरायन की हिमकरपुर डबरी नदी में सोमवार शाम करीब 4 बजे मगरमच्छ ने किसान दिनेश पर हमला कर दिया। हमले में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी अमरिया में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अंडरायन निवासी दिनेश गेहूं की फसल देखने के लिए नदी पार कर रहा था, तभी मगरमच्छ ने पीछे से उसकी टांग दबोच ली।