टीकमगढ़: भगतनगर कॉलोनी के पास ई रिक्शा की टक्कर से एक युवक हुआ घायल,जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
भगतनगर कॉलोनी के पास एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया।बताया गया कि युवक बाइक से अपने घर से टिफ़िन लेकर दुकान की तरफ जा रहा था,रास्ते में भगतनगर कॉलोनी के पास उसे एक ई रिक्शा चालक ने ई रिक्शा से टक्कर मार दी,जिससे वह घायल हो गया।घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।