टीकमगढ़: मबई महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट जेठ और भतीजे ने कुल्हाड़ी-डंडे से किया हमला, महिला को जिला अस्पताल में भर्ती।
शहर के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मबई में रविवार को एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। महिला के जेठ और उसके बेटे ने कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से महिला का पैर कट गया और डंडे की चोट से सिर फट गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।