टीकमगढ़: एसपी एवं कलेक्टर द्वारा शिव धाम कुंडेश्वर का किया सयुँक्त भ्रमण, आगामी सावन माह को लगने बाले मेले को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं कलेक्टर अवधेश शर्मा द्वारा शिव धाम कुंडेश्वर में आगामी सावन माह में लगने बाले धार्मिक मेला एवं आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए सयुंक्त रूप से भ्रमण कर मेला स्थल सहित मंदिर परिसर के मुख्य स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधिकारियों,प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएँ बनाने हेतु दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर एस.डी.एम संजय दुबे, एसडीओपी राहुल कटरे,रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय,यातायात प्रभारी कैलाश पटेल, थाना प्रभारी कोतवाली आनन्दराज सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे ।