टीकमगढ़: टीकमगढ़ चकरा के पास सड़क हादसे में एक महिला हुई घायल,जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
टीकमगढ़ चकरा के पास एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई।पलेरा निवासी घायल महिला के परिजनों ने बताया कि महिला एक व्यक्ति के साथ बाइक से सुजानपुरा गाव से टीकमगढ़ डीओ ऑफिस जा रही थी,रास्ते में टीकमगढ़ चकरा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होने से महिला बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई।घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।