टीकमगढ़: मवई गांव के पास टेक्सी पलटी व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत,जिला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
मवई गांव के पास टैक्सी पलटने से एक व्यक्ति घायल हो गया था जिसे जिला अस्पताल लाया गया था। और उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर कर दिया गया था। रास्ते में ही घायल ने अपना दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक के शव का पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।