टीकमगढ़: धामना बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति के साथ दो लोगो ने की मारपीट,जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
धामना बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।बताया गया कि धामना गाव निवासी रामलाल नाम का व्यक्ति धामना बस स्टैंड पर अपनी दुकान पर था,तभी कमलेश नाम का व्यक्ति आया और शराब के लिए पैसे माँगने लगा,व्यक्ति ने जब मना किया,तब कमलेश और उसका पिता व्यक्ति को मारने के लिए आगे आने लगे,व्यक्ति वहाँ से भागा और जैसे ही बाइक पर बैठा ,तभी धामना बस स्टैंड के पास कमलेश और उसके पिता ने रामलाल को बाइक से नीचे पटककर उसके साथ मारपीट कर दी।जिससे व्यक्ति घायल हो गया।घायल का ज़िला अस्पताल में उपचार किया जा रहा हैं।