ब्रेकिंग न्यूज़
छतरपुर
सागर रोड स्थित मधुवन गार्डन के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नंदी महाराज चार मंजिला बिल्डिंग की छत पर जा चढ़े स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौ सेवक रविराज सिंह को दी
सूचना मिलते ही रविराज सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नंदी महाराज का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया
रेस्क्यू के दौरान टीम ने बेहद सावधानी बरतते हुए नंदी को बिल्डिंग से नीचे उतारा
रेस्क्यू के बाद नंदी पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं
मौके पर गौ रक्षा दल छतरपुर के जिला अध्यक्ष रविराज सिंह, नगर अध्यक्ष प्रिंस रैकवार, चुनना, धर्मेंद्र गोस्वामी और विजय कुशवाहा सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे।
गौ रक्षा दल छतरपुर मध्य प्रदेश की टीम के साहसिक रेस्क्यू की स्थानीय लोगों ने की सराहना
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर