बक्सर: ट्रेन का सामान चोरी करने वाले अपराधी और कबाड़ी दुकानदार को बक्सर आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Aug 8, 2025 शुक्रवार को ट्रेन संख्या 22361 अमृत भारत एक्सप्रेस में हुई रेलवे संपत्ति की चोरी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ पोस्ट बक्सर की टीम ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की। टीम ने इस चोरी में संलिप्त एक अभियुक्त को ट्रेन से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं काबाड़ी दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया।आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने जानकारी दी।