बक्सर: महिला अधिकार इकाई की महिलाओं ने एसपी को बांधी राखी, एसपी ने सुरक्षा का दिलाया भरोसा
Buxar, Buxar | Aug 8, 2025 बक्सर स्थित एसपी के कार्यालय कक्ष मे महिला अधिकार इकाई की महिला कार्यकर्ताओं ने भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का पावन त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं ने एसपी शुभम आर्य को राखी बांधी और उनके उज्ज्वल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। राखी बांधने के बाद एसपी ने सभी महिला कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।