झाझा: सतीघाट व टेलवा बाजर हॉल्ट पर मिले महिला और पुरुष के शव की 24 घंटे बाद भी नही हो सकी शिनाख्त, रेल थाना झाझा में रखा है शव
Jhajha, Jamui | Jul 17, 2024 झाझा जसीडीह मुख्य रेलखंड के बीच टेलवा बाजार हॉल्ट, सतीघाट के पास मिले महिला और पुरूष के शव की शिनाख्त 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी अबतक नही हो सका। दोनो शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को रेलपुलिस झाझा के द्वारा अब भी अपने पास रखे हुए है। बुधवार को रेलथानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया शव की शिनाख्त को लेकर कार्रवाई की जा रही है।