झाझा: पांडेडीह से कररा गांव गए बारातियों के साथ हुई मारपीट, गम्भीर रूप से घायल 3 लोगों का रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Jul 16, 2024 लक्ष्मीपुर थानाक्षेत्र के कररा गांव में झाझा पांडेयडीह से गए बारात पर दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों के द्वारा आधा दर्जनभर बारातियों के साथ डीजे बजाने को लेकर मारपीट किया। जिसमें बाराती में गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोग अहले सुबह रेफरल अस्पताल झाझा पहुंचकर अपना इलाज करवाया। घायल की पहचान नंदन साह, मनोज साह, सौदागार साह के रूप में हुई है।