झाझा: श्रावणी मेला को लेकर पूर्व मध्य रेलवे द्वारा झाझा रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने वाली 3 जोड़ी गाड़ियों का किया जाएगा परिचालन
Jhajha, Jamui | Jul 15, 2024 श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेलवे द्वारा पटना एवं गया से मधुपर तथा जयनगर से आसनसोल के लिए एक एक जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी देते हुए रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 21 जूलाई से 21 अगस्त के बीच सभी स्पेशल गाड़ी का परिचालन होगा।