झाझा: सतीघाट पुल के पास क्षत-विक्षत स्थिति में एक महिला का मिला शव, रेलवे पुलिस ने किया बरामद
Jhajha, Jamui | Jul 16, 2024 झाझा रजला मुख्य रेलखंड स्थित सतीघाट पुल के पास पोल संख्या 365/10-9 के बीच अप लाइन पर क्षत विक्षत स्थिति में एक 35 वर्षीय महिला का शव मिला है। लोगों ने घटना की जानकारी रेलपुलिस झाझा को दिया जिसके बाद रेलपुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जें में लिया। हालांकि रेलपुलिस ने बताया कि मृतिका मानषिक रूप से विक्षिप्त थी।