झाझा: टेलवा बाजार हॉल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, रेलपुलिस शव की शिनाख्त में जुटी
Jhajha, Jamui | Jul 16, 2024 सिमुलतला जसीडीह मुख्य रेलखंड के टेलवा बाजार हाॅल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सुबह रेलवे स्टेशन पर शव देखे जाने के बाद लोगों ने तुरंत रेलपुलिस को सूचना दी जिसके बाद रेल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जें में लिया और शव की शिनाख्त को लेकर उसके पास पहचान से संबंधित कागजात की तलाशी लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सका।