रानोली में अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा का दम 🏆
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानोली में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। रस्सा-कशी के छात्र एवं छात्रा दोनों वर्गों में रानोली की टीम विजेता रही। कबड्डी, सितोलिया, प्रश्नोत्तरी, निबंध, पर्यावरण क्विज और गणित-विज्ञान ओलम्पियाड में भी विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
समापन पर विजेता विद्यार्थियों एवं टीमों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आपके अनुसार स्कूलों में ऐसे पारंपरिक खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन कितना जरूरी है? कमेंट में बताएं।
#Tonk #Ranoli #TonkNews #SchoolCompetition #Students #Sports #RassaKashi #Kabaddi #Education #RajasthanNews #TonkLiveNews
Peeplu, Tonk | Sep 20, 2026