टोंक/दूनी में कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी के कथित अपहरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस समर्थक महिला पार्षद को कथित रूप से गायब कराने के आरोप भाजपा विधायक राजेन्द्र गुर्जर समेत भाजपा नेताओं पर लगाए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की।