मुगलसराय: जफरपुर में वेल्डिंग के दौरान करंट से मिर्जापुर के युवक की हुई मौत
अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर स्थित संतोष एंड संस फैक्ट्री में शनिवार रात वेल्डिंग करते समय करंट लगने से 33 वर्षीय वेल्डर रिंकू कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने आज रविवार दोपहर 02 बजे बताया की उक्त घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।