फर्रुखाबाद: गांव नदौरा निवासी पीड़ित विधवा महिला की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, तहसील दिवस पर एसडीएम से की शिकायत
फतेहगढ़ ऑफिसर्स क्लब स्थित तहसील दिवस में सदर एसडीएम रजनीकांत को मेरापुर के गांव नदौरा निवासी पीड़ित विधवा महिला अनीता देवी पत्नी स्व रमेश सिंह ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया हमने गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर गांव सितवनपुर पिथु में पांच बीघा खेत गाटा संख्या 281 रकवा 0.126 हेक्टर फूलमती उर्फ फूला देवी पत्नी ज्ञान सिंह से खरीदकर बैनामा कराया