अशोक नगर: नई कृषि उपज मंडी में बाइक फिसलने से 26 वर्षीय युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोक नगर नई कृषि उपज मंडी में बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसलने से एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार भौंरा काछी निवासी गोलू पुत्र भगवान सिंह कुशवाहा उम्र 26 वर्ष गुरुवार की रात 9:00 बजे अशोकनगर से अपने घर जा रहा था इसी दौरान नई मंडी में उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे वह घायल हो गया।