Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
No video available

प्रशासन का अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर जमाई कॉलोनी फरीदाबाद@@#

Faridabad, Faridabad | Apr 16, 2025

MORE NEWS

पुलिस प्रेस नोट 11 अगस्त 2026 

प्री-पेड टेलीग्राम टास्क के नाम पर 9.34 लाख की ठगी, खाताधारक समेत 6 गिरफ्तार

साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई; ठगी की रकम में से 50 हजार रुपये खाताधारक के खाते में पहुंचे थे, तीन मोबाइल बरामद

फरीदाबाद, 11 अगस्त। पार्ट-टाइम नौकरी और ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना सेंट्रल टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टेलीग्राम पर प्री-पेड टास्क के नाम पर एक व्यक्ति से 9 लाख 34 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने खाताधारक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पृथ्वी (24), ओम सोनी (25), अंशुमन सैनी (21), कृष्णा पाण्डेय (22), विनय सिंह (20) और आशु (20) सभी निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पृथ्वी के बैंक खाते में ठगी की रकम की पहली लेयर के रूप में 50 हजार रुपये पहुंचे थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-77 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके व्हाट्सऐप पर एक अंजान नंबर से लिंक भेजा गया था। लिंक के माध्यम से उसे पार्ट-टाइम काम करने का झांसा दिया गया।

पीड़ित को बताया गया कि वह गूगल मैप्स पर विभिन्न स्थानों की रेटिंग और कमेंट करके घर बैठे कमाई कर सकता है। ऑनलाइन काम और कमाई के लालच में पीड़ित ने लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया।

टेलीग्राम ग्रुप में साइबर ठगों ने उसे प्री-पेड टास्क पूरा करने के नाम पर अलग-अलग रकम जमा करने के लिए कहा। शुरुआत में छोटे टास्क और निवेश के जरिए विश्वास जीतने का प्रयास किया गया। इसके बाद अधिक लाभ का लालच देकर पीड़ित से अलग-अलग ट्रांजेक्शन करवाए गए।

पीड़ित ने आरोपियों के बताए बैंक खातों में विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से जून व जुलाई 2025 में कुल 9 लाख 34 हजार रुपये निवेश कर दिए। रकम जमा कराने के बाद जब पीड़ित ने अपना पैसा वापस लेने का प्रयास किया तो उसे कोई रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद उसे अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। जिसकी
शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान बैंक खाता को चैन के माध्यम से आगे ठगो के पास भेजा गया है। आरोपी पृथ्वी खाताधारक है। उसने अपना बैंक खाता ओम सोनी को उपलब्ध कराया था। इसके बाद ओम सोनी ने यह खाता अंशुमन सैनी को दिया। अंशुमन ने इसे कृष्णा पाण्डेय को उपलब्ध कराया। कृष्णा पाण्डेय ने आगे विनय सिंह को और विनय सिंह ने आशु को बैंक खाता उपलब्ध कराया। इसके बाद आशु ने बैंक खाते को आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया।

आरोपी पृथ्वी के बैंक खाते में ठगी की रकम की पहली लेयर के रूप में 50 हजार रुपये आए थे। इसके बाद रकम को आगे दूसरे खातों में ट्रांसफर किया गया। सभी छह आरोपी 12वीं पास हैं और ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। जिन्होंने कथित तौर पर बैंक खाता को साइबर ठगों तक पहुंचाने का काम किया। उनके कब्जा से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।

प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

पुलिस प्रेस नोट 11 अगस्त 2026 प्री-पेड टेलीग्राम टास्क के नाम पर 9.34 लाख की ठगी, खाताधारक समेत 6 गिरफ्तार साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई; ठगी की रकम में से 50 हजार रुपये खाताधारक के खाते में पहुंचे थे, तीन मोबाइल बरामद फरीदाबाद, 11 अगस्त। पार्ट-टाइम नौकरी और ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना सेंट्रल टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टेलीग्राम पर प्री-पेड टास्क के नाम पर एक व्यक्ति से 9 लाख 34 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने खाताधारक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पृथ्वी (24), ओम सोनी (25), अंशुमन सैनी (21), कृष्णा पाण्डेय (22), विनय सिंह (20) और आशु (20) सभी निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पृथ्वी के बैंक खाते में ठगी की रकम की पहली लेयर के रूप में 50 हजार रुपये पहुंचे थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-77 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके व्हाट्सऐप पर एक अंजान नंबर से लिंक भेजा गया था। लिंक के माध्यम से उसे पार्ट-टाइम काम करने का झांसा दिया गया। पीड़ित को बताया गया कि वह गूगल मैप्स पर विभिन्न स्थानों की रेटिंग और कमेंट करके घर बैठे कमाई कर सकता है। ऑनलाइन काम और कमाई के लालच में पीड़ित ने लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। टेलीग्राम ग्रुप में साइबर ठगों ने उसे प्री-पेड टास्क पूरा करने के नाम पर अलग-अलग रकम जमा करने के लिए कहा। शुरुआत में छोटे टास्क और निवेश के जरिए विश्वास जीतने का प्रयास किया गया। इसके बाद अधिक लाभ का लालच देकर पीड़ित से अलग-अलग ट्रांजेक्शन करवाए गए। पीड़ित ने आरोपियों के बताए बैंक खातों में विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से जून व जुलाई 2025 में कुल 9 लाख 34 हजार रुपये निवेश कर दिए। रकम जमा कराने के बाद जब पीड़ित ने अपना पैसा वापस लेने का प्रयास किया तो उसे कोई रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद उसे अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान बैंक खाता को चैन के माध्यम से आगे ठगो के पास भेजा गया है। आरोपी पृथ्वी खाताधारक है। उसने अपना बैंक खाता ओम सोनी को उपलब्ध कराया था। इसके बाद ओम सोनी ने यह खाता अंशुमन सैनी को दिया। अंशुमन ने इसे कृष्णा पाण्डेय को उपलब्ध कराया। कृष्णा पाण्डेय ने आगे विनय सिंह को और विनय सिंह ने आशु को बैंक खाता उपलब्ध कराया। इसके बाद आशु ने बैंक खाते को आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया। आरोपी पृथ्वी के बैंक खाते में ठगी की रकम की पहली लेयर के रूप में 50 हजार रुपये आए थे। इसके बाद रकम को आगे दूसरे खातों में ट्रांसफर किया गया। सभी छह आरोपी 12वीं पास हैं और ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। जिन्होंने कथित तौर पर बैंक खाता को साइबर ठगों तक पहुंचाने का काम किया। उनके कब्जा से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Aug 11, 2026

पुलिस प्रेस नोट 11 अगस्त 2026

फरीदाबाद बस अड्डे पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान

चालक प्रशिक्षणार्थियों को नशा मुक्ति एवं सुरक्षित वाहन संचालन का दिया संदेश

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद एवं ब्यूरो के पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद बस अड्डे पर चालक प्रशिक्षणार्थियों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम चालक शिक्षण संस्थान के प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें चालक प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

प्रदेश के ग्राम ग्राम तक साइकिल के साधन से पहुँच रहे हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और राष्ट्र के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का उद्देश्य हरियाणा को तीन स्तरों पर नशा मुक्त बनाना है। पहला, प्रवर्तन (Enforcement) के माध्यम से नशा तस्करों और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर उन्हें सलाखों तक पहुँचाना और साथ ही नशे के व्यापार से अर्जित सम्पति को नष्ट करना। दूसरा, जागरूकता (Awareness) के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना। तीसरा, उपचार एवं पुनर्वास (Treatment & Rehabilitation) के माध्यम से नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों का उपचार कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाना। उन्होंने कहा कि भारत सरकार नशे की लत से ग्रस्त व्यक्ति को उपचार योग्य पीड़ित मानती है और उसके पुनर्वास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ. वर्मा ने चालक प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि एक जिम्मेदार चालक को हमेशा तीन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए—पहला, नींद पर नियंत्रण रखें; अर्थात रात्रि में पूर्ण विश्राम करें। दूसरा, क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि क्रोध में लिया गया निर्णय दुर्घटना का कारण बन सकता है। तीसरा, नशे से पूर्णतः दूर रहें, क्योंकि नशे की अवस्था में वाहन चलाना स्वयं तथा अन्य लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रार्थना की कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो उसकी सूचना हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन 90508-91508 तथा राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम के अंत में सभी चालक प्रशिक्षणार्थियों ने नशामुक्त हरियाणा के निर्माण में सहयोग देने, स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश का प्रचार प्रसार का संकल्प लिया।

पुलिस प्रेस नोट 11 अगस्त 2026 फरीदाबाद बस अड्डे पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चालक प्रशिक्षणार्थियों को नशा मुक्ति एवं सुरक्षित वाहन संचालन का दिया संदेश फरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद एवं ब्यूरो के पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद बस अड्डे पर चालक प्रशिक्षणार्थियों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम चालक शिक्षण संस्थान के प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें चालक प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदेश के ग्राम ग्राम तक साइकिल के साधन से पहुँच रहे हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और राष्ट्र के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का उद्देश्य हरियाणा को तीन स्तरों पर नशा मुक्त बनाना है। पहला, प्रवर्तन (Enforcement) के माध्यम से नशा तस्करों और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर उन्हें सलाखों तक पहुँचाना और साथ ही नशे के व्यापार से अर्जित सम्पति को नष्ट करना। दूसरा, जागरूकता (Awareness) के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना। तीसरा, उपचार एवं पुनर्वास (Treatment & Rehabilitation) के माध्यम से नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों का उपचार कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाना। उन्होंने कहा कि भारत सरकार नशे की लत से ग्रस्त व्यक्ति को उपचार योग्य पीड़ित मानती है और उसके पुनर्वास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ. वर्मा ने चालक प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि एक जिम्मेदार चालक को हमेशा तीन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए—पहला, नींद पर नियंत्रण रखें; अर्थात रात्रि में पूर्ण विश्राम करें। दूसरा, क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि क्रोध में लिया गया निर्णय दुर्घटना का कारण बन सकता है। तीसरा, नशे से पूर्णतः दूर रहें, क्योंकि नशे की अवस्था में वाहन चलाना स्वयं तथा अन्य लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रार्थना की कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो उसकी सूचना हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन 90508-91508 तथा राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम के अंत में सभी चालक प्रशिक्षणार्थियों ने नशामुक्त हरियाणा के निर्माण में सहयोग देने, स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश का प्रचार प्रसार का संकल्प लिया।

Faridabad, Faridabad | Aug 11, 2026

Faridabad, Faridabad | Aug 11, 2026

प्रशासन का अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर जमाई कॉलोनी फरीदाबाद@@# - Faridabad News