पैलानी: सिकहुला गांव पहुंचा सपा का एक प्रतिनिधि मंडल, छुआछूत के मामले को लेकर दलित परिवार से की मुलाकात
Pailani, Banda | Aug 23, 2024 बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव में दलित महिला के द्वारा सवर्ण जाति के लोगों पर छुआछूत का आरोप लगाने के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल दलित महिला के घर पहुंचा। जहां पर इन्होंने दलित महिला व उसके परिवार के लोगो से मुलाकात की। और पूरे मामले में कार्रवाई कराने का भरोषा दिलाया।