गिधौर: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर गिद्धौर में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया
Gidhaur, Jamui | Apr 16, 2026 बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में गुरुवार को 6 बजे के लगभग गिद्धौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान पूरे बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।