लखीसराय: जिला मंत्रणा कक्ष के सभागार में डीएम की अध्यक्षता में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।
जिला मुख्यालय मंत्रणा कक्ष के सभागार में जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विद्यालयों में खेल संस्कृति को सुदृढ़ बनाने एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बुधवार की संध्या 5,19 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक रूप से क्षमता विकसित करने का का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।