पूरनपुर: औरंगाबाद गांव के पास कच्चे रास्ते पर लगाया जा रहा है हाईटेंशन विद्युत लाइन का पोल, किसानों ने किया विरोध #jansamasya
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव औरंगाबाद के पास में पोल्ट्री फार्म की मिल लग रही हैं। इसको लेकर किसानों के खेत से गुजर रहे कच्चे मार्ग पर ठेकेदार जबर्दस्ती 24 घंटे सप्लाई हेतु हाइटेंशन विधुत लाइन को लेकर पोल लगाए जा रहे है। इसको लेकर अन्नदाता किसान यूनियन ने विधुत लाइन का विरोध कर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा है।