पूरनपुर: ग्रांट नंबर 21 ढक्का चार्ट गांव में खेत में खूंटा लगाने का विरोध करने पर दलित युवकों की हुई पिटाई, दी गईं गालियां
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव ग्रांट नंबर 21 ढक्का चार्ट के रहने वाले रामकुमार पुत्र पूरनलाल ने बताया कि उसके खेंत में जानकी पुत्र सुमेर खूटा लगा रहा था। आरोप है कि विरोध करने पर जानकी, महेश,दिनेश परिवार की महिलाओं के साथ खेंत पर पहुंच कर युवक के साथ मारपीट कर जाति सूचक गालियां देने लगे।पीड़ित रामकुमार का भाई भी खेंत पर पहुंच गया और उसने बीच बचाव किया।