पूरनपुर: मोहल्ला जलाल नगर में शादी के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर नंदोई पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
पूरनपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी जनपद शाहजहांपुर के मोहल्ला जलाल नगर के रहने वाले एक युवक के साथ लगभग 6 या 7 साल पूर्व हुई थी। महिला के तीन बच्चे भी है और परिजनों ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। आरोप है कि महिला का पति, सास, ससुर, देवर व नंनद और नंदोई मायके से बाइक और एक प्लाट दिलाने की मांग कर रहे है।