पूरनपुर: नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर से रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
पूरनपुर नगर के सीमेंट रोड पर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर समिति के द्वारा रामनवमीं पर्व को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शोभा यात्रा को नगर के मुख्य मार्गो से निकला गया। श्रद्धालुओं के द्वारा शोभा यात्रा का पुष्प बरसा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा मेन बाजार स्टेशन रोड से होती हुई ठाकुरद्वारा मंदिर पर पहुंचकर समापन हुआ।