पूरनपुर: महादिया गांव के दंपति को फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने दी जान से मारने की धमकी, मामले में पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव महादिया की रहने वाली पार्वती पत्नी हरीचरन ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आता है और वह दंपति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति चार मार्च को उसके घर पर आ धमका इस दौरान वह घर पर नहीं थी। उक्त व्यक्ति अपना नाम पवन बताते हुए जान से मारने की धमकी दी है।