बेडच नदी के पास झाड़ियों में मिली लालानाथ की हत्या का पुलिस ने 13 दिन में खुलासा करते हुए आरोपी महेंद्र व्यास को गिरफ्तार कर लिया। 20 नवंबर को मृतक के भतीजे राहुल ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके बाद बेडच पुलिया के पास बाइक मिलने पर तलाश के दौरान लालानाथ का शव झाड़ियो मिला था।