राजापुर: बाढ़ से प्रभावित गांवों में पहुंचीं एसडीएम, फसल और मकान की क्षति का किया सर्वे
तहसील क्षेत्र के पनौटी और सरधुवा गांव में राजापुर उपजिलाधिकारी पूजा गुप्ता ने बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति का मौके पर पहुंचकर सर्वे किया । पनौटी में बाढ़ के दौरान रेस्क्यू किए गए 18 ग्रामीणों के घरों में हुई मकान व गृहस्थी के सामान की क्षति का भी जायजा लिया गया