बौंसी: बौसी मेला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की
Bausi, Banka | Jan 3, 2025 बैसी मेला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बौसी एसडीपीओ अर्चना कुमारी ने अपने कार्यालय में पुलिस पदाधिकारी के साथ क्राइम मीटिंग की। मीटिंग में मुख्य रूप से लंबित पड़े कांडों की समीक्षा की गई। इसके साथ-साथ मेला में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी चर्चा की गई। मेले में लोगों को परेशानी ना हो इसको लेकर थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया।