बौंसी: खोरीमोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर, चार लोग घायल, एक को रेफर किया गया
Bausi, Banka | Jan 1, 2025 प्रखंड के खोरीमोड़ समीप बुधवार करीब 1 बजे दो बाइक की टक्कर में चार लोग जख्मी हो गये। जख्मी की पहचान कटोरिया के पटवारा निवासी रूपेश कुमार, राजा कुमार व नवाडीह निवासी गोपी पंडित व सुनिता कुमारी के रूप में हुई है। जख्मी अवस्था में सभी का प्राथमिक उपचार बौसी रेफरल अस्पताल में कराया गया। रूपेश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया।