बौंसी: मंदार महोत्सव की तैयारियों को लेकर एडीएम और एसडीएम ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की
Bausi, Banka | Jan 2, 2025 मंदार महोत्सव की तैयारी को लेकर एडीएम अजीत कुमार एवं एसडीएम अविनाश कुमार ने गुरुवार करीब 3:00 बजे पर्यटन गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद सभी पदाधिकारी के साथ पापहरनी सरोवर किनारे लगने वाले मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदार महोत्सव में होने वाले कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा कर समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।