बौंसी: चैतावरण गांव से हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bausi, Banka | Dec 31, 2024 बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के चैतावरण गांव से पुलिस ने मंगलवार करीब 3:00 बजे हत्या के एक आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुलसी यादव के रूप में हुई है। महिला की हत्या 26 दिसंबर को तुलसी यादव ने अपने मित्र रंजीत यादव के साथ मिलकर की थी। सोमवार को मृत महिला का शव चंदन डैम से पुलिस ने बरामद किया था।