बौंसी: बंधुआ कुरावा गांव में पिता से विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक का किया सेवन, इलाज जारी
Bausi, Banka | Jan 2, 2025 प्रखंड के बंधुआ कुरावा गांव में गुरूवार करीब 2 बजे 20 वर्षीय युवक ने आक्रोशित होकर कीटनाशक दवा पी ली। जिसकी वजह से उसकी बिगड़ गयी, और उसका रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। युवक की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है। पिता महेश यादव के साथ किसी बात को लेकर युवक का विवाद हो गया। युवक अपने माता पिता का इकलौता बेटा है।