बौंसी: नव वर्ष पर मधुसूदन मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़, मंदार में लोगों ने मनाया नया साल
Bausi, Banka | Jan 1, 2025 नये वर्ष के अवसर पर बुधवार सुबह 8 बजे से ही मधुसूदन मंदिर में पूजा अर्चना को लेर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे पहले भगवान का पंचामृत स्नान किया गया। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना शुरू की। दोपहर तक पूजा अर्चना जारी रहा। मंदार पर्वत पर बांका जिले के अलावा झारखंड से भी लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था।