मूंडवा: सूरतगढ़ विधायक डूंगराराम गेदर कुचेरा क्षेत्र के दौरे पर, स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
Mundwa, Nagaur | Sep 21, 2024 सूरतगढ़ विधायक डूंगराराम गेदर आज कुचेरा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान कुचेरा के ग्रामीणों व स्थानीय लोगों ने सूरतगढ़ विधायक डूंगराराम गेदर का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हनुमान बांगडा, कांग्रेस नेता मनीष मिर्धा, पीसीसी सचिव राघवेन्द्र मिर्धा मौजूद रहे।