लखीसराय: जिला अल्पसंख्यक कार्यालय परिसरमें ऋण वसूली कैंप का अंतिम दिन, बकायेदारों से वसूली की कार्रवाई जारी।
जिला मुख्यालय स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय परिसर में शनिवार को विशेष ऋण वसूली कैंप के अंतिम दिन बकायेदारों से वसूली की कार्रवाई जारी रही। कैंप के आयोजन को लेकर कार्यालय परिसर में पोस्टर एवं बैनर लगाए गए हैं। शनिवार के दोपहर 12:15 पर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बकाया राशि की वसूली के लिए 8 से 13 जून तक विशेष ऋण वसूली कैंप आयोजित किया गया।