लालगंज: भाजपा ने उमेश द्विवेदी को फिर बनाया प्रत्याशी, लालगंज में मनाया गया जश्न
भाजपा द्वारा लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उमेश द्विवेदी को लगातार तीसरी बार विधान परिषद चुनाव के लिए अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर है। सोमवार शाम 5 बजे लालगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शिक्षक हित में बताया। पार्टी नेतृत्व के फैसले पर समर्थकों ने हर्ष