चौसा: बक्सर निकाय उपचुनाव: NDA प्रत्याशी के लिए 3 मई को अहिरौली आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी
Chausa, Buxar | May 1, 2026 नगर निकाय उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने के लिए बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी 3 मई को अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद एनडीए के उम्मीदवार है। इसलिए भाजपा संगठन पूरी ताकत से जुटा है।