बहराइच: बारागुन्नू में रास्ते के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद हुई मारपीट घटना में पांच लोग हुए घायल पहुंच गए अस्पताल
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बारागुन्नू में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहानी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मंगलवार को इस संबंध में पीड़ित राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दबंगों द्वारा पूर्व में भी घटना को अंजाम दिया गया था।