बहराइच: पुलिस लाइन से अन्य जनपदों मे चुनाव ड्यूटी के लिए सुरक्षा कर्मियों की 11 बसों को एसपी ने ब्रीफिंग करने के बाद किया रवाना
लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बहराइच जनपद से गैर जनपद जाने वाले सुरक्षा कर्मियों की 11 बसों को पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा ब्रीदिंग करने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद बहराइच से अन्य जिलों में लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए 48 उप निरीक्षक व 432 मुख्य आरक्षी/ आरक्षी को ब्रीफ करने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन बहराइच से रवाना किया गया है।