बहराइच: बहराइच जनपद में 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुज़ुर्गो व दिव्यांगों को घर पर ही उपलब्ध कराई जायेगी पोस्टल बैलेट की सुविधा
बहराइच जनपद में 56वीं लोकसभा क्षेत्र बहराइच के लिए चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है जबकि कैसरगंज 57वीं लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान होना है। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि ऐसे बुजुर्ग जिनकी उम्र 85 वर्ष से अधिक है उन्हें व PWD एवं एसेंशियल सर्विस करने वालों को घर पर ही पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।