बहराइच: कलेक्ट्रेट कार्यालय से मतदाता जागरूकता को लेकर बनाई गई 5 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला
बहराइच में मतदाता जागरूकता को लेकर 5 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। डीएम मोनिका रानी और एसपी के निर्देशन में मानव श्रृंखला में लगभग 8 हजार लोग शामिल हुए। एनसीसी कैडेट छात्र छात्राओं व्यापारियों सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने इस श्रृंखला में हिस्सा लिया। डीएम ने बताया कि इस श्रृंखला में मतदान के लिए सभी को शपथ दिलाई गई।